[ad_1]

प्रज्ञा ठाकुर को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
नई दिल्ली: भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (BJP MP Pragya Singh Thakur) को तबियत बिगड़ने पर एयरलिफ्ट कराके मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रज्ञा सिंह ने सांस लेने में तकलीफ बताई थी. सांसद के कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह एक महीने में दूसरी बार है, जब प्रज्ञा ठाकुर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.
यह भी पढ़ें
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल से कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी दिग्विजिय सिंह को करीब 3.6 लाख वोटों से शिकस्त दी थी. यह पहली बार था कि आतंकवाद के केस में कोई आरोपी देश का सांसद बना हो. प्रज्ञा सिंह ठाकुर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर भी आलोचनाओं के केंद्र में रही हैं.
[ad_2]
Source link